Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, 10 लाख रु....

अवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, 10 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने ग्राम येरंडीदेवी से बाक्टी मार्ग पर अवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. इस कार्रवाई में कुल 10 लाख 7 हजार रु. का माल जब्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार, भंडारा जिले के सासरा निवासी आरोपी दीपक अशोक चांदेवार (31) व निखिल अशोक उपरिकर (22) को ग्राम येरंडीदेवी से बाक्टी मार्ग पर ट्रैक्टर क्र. एमएच 34 – एपी 1870 व ट्रैक्टर क्र. एमएच 36 – एजी 3447 में अवैध रेत ले जाते हुए पकड़ा गया. इस कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो ब्रास रेत ऐसा कुल 10 लाख 7 हजार रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी सिपाही राहुल सावरकर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी मोरगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक नलावडे कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments