Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकेंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जिले के लोगों तक पहुंचाने...

केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जिले के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें : सांसद डा. प्रशांत पडोले

गोंदिया. केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ जिले के लोगों को मिले इसके लिए अधिकारियों को प्रयासरत रहना चाहिए. ऐसे निर्देश सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने जिलाधीश कार्यालय में जिला नियोजन सभागृह में आयोजित जिला विकास समन्वय व सनियंत्रण समिति की दिशा बैठक में दिए. बैठक में जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, प्रभारी जिलाधीश मिनाज मुल्ला, जिप सीईओ मुरुगानंथम, दिलीप बंसोड़, साईकिरण नंदाला, भैयासाहेब बेहेरे, प्रमिला जाखलेकर, विजय धांडे के साथ ही पंस सभापति, सदस्य, सरपंच और सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे. पडोले ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के आम लोगों को मिले, दिशा समिति बनाई और सभी अधिकारी यह पक्का करें कि जिले के अधिकारी इन योजनाओं को ठीक से लागू करें ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सके. पडोले ने योजनाओं की समीक्षा की. सरकार ने जंगल के हिस्सों को बफर जोन बनाया है और इससे वहां के लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी है.

जिले में वनतारा जैसे प्रकल्प लागू करें
इंसान-जानवरों के टकराव की वजह से वहां के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं और इस बारे में एक पूरा नियोजन बनाने का निर्देश दिया है. तेंदूपत्ता चुनने वाले मजदूरों को भी बीमा योजना में शामिल करने के लिए संबंधित यंत्रणाएं और अधिकारियों को बंधनकारक किया जाए. यह सुझाव जिले में वनतारा जैसा कोई प्रकल्प लागू किया जाए. केंद्र सरकार खेलो इंडिया के लिए बड़ी निधि देती है और इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. डाक विभाग जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के मुद्दे पर पहल करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments