बकरा चुराने वाले आरोपियों को पकड़ा

0
192

गोंदिया. तहसील के शेजगांव खुर्द में तबेले में बंधे एक बकरे को अज्ञात आरोपियों ने चुरा लिया था. जिसकी शिकायत गंगाझरी थाने में की गई थी. गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक नाबालिग युवक है.
शेजगांव खुर्द निवासी फिर्यादी अशोक चिंतामन बिसेन (50) के घर के तबेले में बंधे एक बकरे को अज्ञात आरोपियों ने चुरा लिया था. जिसकी कीमत 5 हजार रु. बताई गई है. इस मामले की शिकायत गंगाझरी थाने में की गई थी. वरिष्ठों के निर्देश पर मामले की जांच चल रही थी. इसी बीच जानकारी मिली कि गोंदिया में मोटरसाइकिल पर तीन युवक बकरे को लेकर घुम रहे है. इसी दौरान पुलिस ने ढाकणी निवासी आरोपी लकी बबलू नागपुरे (20), यश तोमलाल मस्करे (19) व एक 16 वर्षीय नाबालिग बालक को हिरासत में लिया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने शेजगांव खुर्द से एक सफेद कलर का बकरा चुराने का अपराध कबुल किया. उन्होंने बताया कि बकरा 3 हजार रु. में एक खटीक को बेच दिया है. उनके पास से एक मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – वाई 2665 व 3 हजार रु. नकद जब्त किए गए. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर के मार्गदर्शन में गंगाझरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संजयकुमार सोने के नेतृत्व में हवलदार नीलकंठ रक्षे, राकेश भुरे, अंमलदार श्रीकांत नागपुरे, राजेश राऊत, चित्तरंजन जनेवार ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here