स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

0
205

गोंदिया. अर्जुनी तहसील के माहुरकुड़ा से शिरोली मार्ग पर स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए है. यह घटना 17 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे घटित हुई.
जानकारी के अनुसार बस क्र. एमएच 35 – जे 3634 यह अर्जुनी मोरगांव के सरस्वती विद्यालय की विद्यार्थी परिवहन करने वाली बस है. स्कूल के विद्यार्थियों को अर्जुनी मोरगांव से महागांव ले जाते समय बस चालक कुंडलिक बावनकर ने मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एएफ 5630 को टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार महागांव निवासी भोजराज पुस्तोडे (38) व भंडारा निवासी प्रकाश निपाने (37) गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों युवक महागांव से परभनी की ओर जा रहे थे. घायलों पर प्राथमिक उपकेंद्र महागांव में उपचार कर आगे के इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल अर्जुनी मोरगांव भेजा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here