अवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, 12,12,400 रु. का माल जब्त

0
356

गोंदिया. तिरोड़ा थाने के तहत ग्राम करटी बुज में अवैध रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. इस कार्रवाई में कुल 12 लाख 12 हजार 400 रु. का माल जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार फिर्यादी सिपाही धनंजय बारई अपनी टीम व पुलिस निरीक्षक अमित वानखेडे, सिपाही स्वप्नील पटले, हवलदार अनल इलम के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान ग्राम करटी बुज के बस स्टैंड के पास अर्जुनी/परसवाड़ा निवासी आरोपी अमित इंदल चौधरी (24) को ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एआर 7917 में अवैध रेत ले जाते हुए पकड़ा गया. इस कार्रवाई में 6 लाख रु. कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत, 100 रु. कीमत का पावड़ा व 100 रु. कीमत का घमेला ऐसा कुल 6 लाख 6 हजार 200 रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. वहीं दूसरी कार्रवाई में अर्जुनी/परसवाड़ा निवासी आरोपी ओमप्रकाश रामचंद्र देशमुख (35) को ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एआर 2699 में अवैध रेत ले जाते हुए पकड़ा गया. इस कार्रवाई में 6 लाख रु. कीमत का ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत, 100 रु. कीमत का पावड़ा व 100 रु. कीमत का घमेला ऐसा कुल 6 लाख 6 हजार 200 रु. का माल जब्त किया गया. फिर्यादी सिपाही स्वप्निल पटले की शिकायत पर तिरोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया. जांच पुलिस नायक श्रीरामे कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here