गोंदिया. शहर से सटे खमारी गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से फट गया. जिसमें घर जलकर खाक हो गया. वहीं घर मालिक का लाखों रु. का नुकसान हुआ.
गोंदिया शहर से पांच किलोमीटर दूर खमारी निवासी इंद्रकुमार गेंदलाल उके के घर में 29 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक हो गई. यह घटना परिवार के ध्यान में नहीं आई. तभी गैस चालू करते ही सिलेंडर में अचानक आग लग गई. परिवार के सदस्यों को पता चलने से पहले ही सिलेंडर फट गया. सिलेंडर में आग लगते ही परिवार के सदस्य बाहर भागे. इस बीच, इस घटना में घर का सारा सामान और मकान जलकर खाक हो गया. इससे लगभग 3 लाख रु. का नुकसान हुआ. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलने पर जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी राजन चौबे ने गोंदिया फायर ब्रिगेड को बुलाया. टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. घटना के बाद खमारी राजस्व अधिकारी ने पंचनामा बनाकर जिलाधीश कार्यालय को इसकी सूचना दी.
खमारी में गैस सिलेंडर का विस्फोट, घर जलकर खाक
RELATED ARTICLES






