गोंदिया में आयोजित निःशुल्क पाइल्स निदान शिविर के दो मरीजों की सफल लेज़र सर्जरी, VSS ग्रुप व शासकीय मेडिकल कॉलेज गोंदिया की संयुक्त सेवा पहल

0
174

गोंदिया. VSS ग्रुप गोंदिया एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 4 मई 2025 (रविवार) को पूज्य श्री सिंधी मनिहारी धर्मशाला, गोंदिया में आयोजित निःशुल्क पाइल्स (बवासीर) निदान शिविर ने मानव सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इस शिविर में जांच हेतु आए दो मरीजों को तुरंत सर्जरी की आवश्यकता प्रतीत हुई, जिन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज, गोंदिया में लेज़र दूरबीन तकनीक द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया.
यह सर्जरी डॉ. विदेह तिरपुडे, डॉ. विवेक हरिनखेड़े, डॉ. हिमांशु शर्मा व डॉ. कृषि हसन फातमा जैसे कुशल और अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में पूर्णतः निःशुल्क की गई.
शिविर के सफल परिणामों के पश्चात, VSS ग्रुप के संस्थापक गुड्डू (विनोद) चांदवानी, अध्यक्ष धरम खटवानी तथा सचिव सुनील संभावानी स्वयं शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और दोनों मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना. मरीजों ने चिकित्सकीय सेवा और VSS ग्रुप के सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. यह पहल इस बात का उदाहरण है कि समर्पण, सेवा और सही समय पर उपचार से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. VSS ग्रुप गोंदिया निरंतर इसी प्रकार की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के माध्यम से जनकल्याण हेतु प्रतिबद्ध है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here