जिला युवासेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ओर से कल नगर परिषद को ताला ठोको आंदोलन

0
182

गोंदिया. शहर को स्वच्छ व सुंदर रखना नगर परिषद की जिम्मेदारी है. लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है. आवास से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. शहरवासियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रशासनिक तंत्र इन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है. आगामी सात दिनों में समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा नगर को ताला जड़ा जाएगा, ऐसी चेतावनी युवा शिवसेना (उबाठा) गुट द्वारा दी गई थी. लेकिन अभी तक इस पर कोई विचार नहीं किया. जिसके तहत गोंदिया जिला युवासेना की ओर से 20 मई को सुबह 11.30 बजे नगर परिषद को ताला ठोको आंदोलन किया जाएगा.
शहर के निवासियों पर शिक्षा, आवास और स्वच्छता जैसे विभिन्न टैक्स लगाए जाते हैं. लेकिन, शहरी लोग अनेक लाभ से भी वंचित हैं. लाभार्थियों को घरकुल योजना की किस्त नहीं मिली है, कई नगर परिषद स्कूल बंद हैं, वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों को अनुमति दी जा रही है. माता रमाई योजना के तहत लाभार्थी लाभ से वंचित हैं. इसके अलावा, पुरानी इमारत को गिराकर नई इमारत के निर्माण के लिए आवंटित 30 करोड़ रु. की राशि भी बेकार पड़ी है. इसलिए शहर से विभिन्न मुद्दे उठ रहे हैं, जैसे कि नगर परिषद का निर्माण तुरंत पूरा किया जाए, सफाई और कचरा गाड़ी टेंडर और वजन की जा रही हेराफेरी को रोका जाए, प्री-मानसून सफाई अभियान लागू किया जाए और शहर में अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस संबंध में युवा शिवसेना (उबाठा) समूह के माध्यम से कई बार नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है. इसलिए 20 मई को सुबह 11.30 बजे गोंदिया जिला युवासेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ओर से नगर परिषद को ठोको आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील गोंदिया जिला युवासेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ओर से की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here