झिरो रॉयल्टीशिवाय रेती वाहतूक, दो ट्रक जब्त, सिरपुर नाके पर राजस्व विभाग की कार्रवाई

0
3

गोंदिया. छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र में बिना जीरो रॉयल्टी पावती के अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को राजस्व विभाग ने जब्त किया है. सोमवार, 19 अक्टूबर को सिरपुर नाके पर यह कार्रवाई की गई. फिलहाल दोनों ट्रकों को देवरी पुलिस थाने के परिसर में रखा गया है.
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा से बड़े पैमाने पर बिना रॉयल्टी रेत की ढुलाई होने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम सिरपुर नाके पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे दो ट्रकों को संदेह के आधार पर रोका गया. जांच में दोनों ट्रकों में रेत भरी मिली, लेकिन चालकों के पास महाराष्ट्र शासन के नियमानुसार आवश्यक जीरो रॉयल्टी पावती या अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिले. नियमों के अनुसार, आवश्यक रॉयल्टी दस्तावेजों के बिना रेत का परिवहन नहीं किया जा सकता. इस पर राजस्व विभाग ने दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए देवरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया. देवरी पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है. राजस्व विभाग की ओर से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here