तालाब में डूबने से युवक की मृत्यु

0
214

गोंदिया : तहसील के ग्राम कामठा में नारदा तालाब में नहाने के लिए गए एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक का नाम कामठा निवासी संजय खोब्रागडे(35) बताया गया है। यह घटना मंगलवार, 21 मार्च को दोपहर 1 बजे के दौरान घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय खोब्रागडे यह मंगलवार को दाेपहर में तालाब में नहाने के लिए गया था। इस बीच उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं आने से उसकी तालाब में डूबने सेे मौत हाे गई। घटना की जानकारी रावणवाड़ी पुलिस को दी गई। पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मछुअारों की सहायता से युवक की खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में रावणवाड़ी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। इस घटना से परिसर में शोक की लहर फैली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here