तीन आरोपी एक महीने के लिए तड़ीपारए, त्योहारों से पहले तिरोड़ा पुलिस की कार्रवाई

0
32

गोंदिया. आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने, जिले में सार्वजनिक शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोंदिया पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में तिरोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हाथभट्टी शराब की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को एक महीने के लिए तड़ीपार किया गया है. तड़ीपार किए गए आरोपियों में मेहंदीपुर निवासी विशाल उर्फ यशवंत सूर्यवंशी (38), अहिंसात सूर्यवंशी (53), व करटी निवासी अनिल कुकड़े (32) का समावेश है.
जानकारी के अनुसार, इन लोगों के खिलाफ पहले भी कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ. अवैध हाथभट्टी शराब की बिक्री के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. शराब के कारण विवाद और झगड़ों की घटनाएं होने से कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इसे देखते हुए पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर तड़ीपारी की कार्रवाई की. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व उपविभागीय पुलिस अधिकारी (गोंदिया) गजानन गुल्हाने, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में तिरोड़ा पुलिस थाना प्रभारी अमित वानखड़े, हवलदार प्रकाश गायधने, छगन विठ्ठले, तिरोड़ा थाने के सिपाही कैलास ठाकरे, हवलदार नितेश गोस्वामी ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here