नप की लापरवाही, डीपी में लगी आग, गोविंदपुर की घटना 

0
223

गोंदिया. शहर के गोविंदपुर परिसर में स्थित गोल्ड सिनेमा के आगे बिजली विभाग द्वारा डीपी लगाई गई है. इस ट्रान्सफार्मर में अचानक आग लग गई. इस घटना का मुख्य कारण नगर परिषद की लापरवाही बताई जा रही है. क्योंकि नगर परिषद प्रशासन अवैध लगा रहे हार्डिंग की ओर ध्यान नहीं दे रहा है. इसी बीच 23 जनवरी को ट्रान्सफार्मर पर लगाए गए होर्डिंग के कारण अचानक ट्रान्सफार्मर में आग लग गई. लेकिन इस घटना में कोई बढ़ी दुर्घटना घटित नहीं हुई.
गोंदिया शहर में अवैध हार्डिंग लगाने का सिलसिल पिछले अनेक वर्षां से जारी है. लेकिन नगर परिषद प्रशासन की ओर से कुछ दिनों के लिए ही कार्रवाई की जाती है. क्योंकि नप में आज भी प्रशासक राज चल रहा है. जिससे कर्मचारियों पर उनका दबाव नहीं है. कुछ महिने पहिले ट्रान्सफार्मर से हार्डिंग निकालते हुए एक युवक की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी. आज भी उसी ट्रान्सफार्मर पर कई होर्डिंग लगे हुए है. इसी बीच 23 जनवरी को शाम के दौरान उस ट्रान्सफार्मर में अचानक आग लग गई. यह आग अवैध होर्डिंग लगाए जाने के कारण लगे जाने की बात बताई जा रही है. लेकिन इस आग में कोई बढ़ी दुर्घटना नहीं हुई है. वहीं बिजली विभाग का नुकसान होने की जानकारी है.

बिजली विभाग की अनदेखी
गोंदिया शहर सहित जिले में महावितरण की ओर से अनेक ट्रान्सफार्मर लगाए गए है. लेकिन आज भी उन ट्रान्सफार्मर की ओर महावितरण की ओर से अनदेखी की जा रही है. इसी के चलते 23 जनवरी को गोविंदपुर स्थित गोल्ड सिनेमा के आगे के ट्रान्सफार्मर को आग लग गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here