नेत्र मित्र नरेश लालवानी द्वारा नेत्रदान और देहदान करवाया अंजु पाठक का

0
263

अंजु दिलीप पाठक का नेत्रदान तथा देहदान

गोंदिया : श्री राधास्वामी सत्संग केंद्र बालाघाट शाखा की पाठी साहिबा श्रीमती अंजू दिलीप जी पाठक प्रेमनगर वार्ड क्रमांक २६ निवासी का हृदयाघात से कल रात्रि करीब ०९:३० को देहावसान हो गया तब वहा वालो ने गोंदिया के नेत्रमित्र नरेश लालवानी से संपर्क कर नेत्रदान करवाने हेतु आग्रह किया किंतु अंतर्राज्यीय मामला होने से यहां की शासकीय अस्पताल की टीम का वहां जाकर नेत्र संकलन सम्भव नही था तब नेत्रमित्र नरेश लालवानी ने उन्हे समझाया तथा नेत्रदान के साथ ही साथ देहदान हेतु भी उन्हें प्रेरित किया जिसपर वे तैयार हो गये और देर रात पार्थिव शरीर को लेकर शासकीय वैधकीय महाविद्यालय अस्पताल गोंदिया पहुचे ततपश्चात उनकी नेत्रदान व देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई रात ०२:०० बजे तक चली इस प्रक्रिया मे अधिष्ठाता ड़ॉ.घोरपड़े सर एवं ड़ा. रुखमोड़े सर का उल्लेखनीय सहयोग रहा इस जनकल्याणकारी कार्य मे नेत्र मित्र नरेश लालवानी, रीता अरोरा एवं बालाघाट के दिलीप पाठक (पति), साक्षी(सुपुत्री), शिखा(सुपुत्री) के साथ राकेश प्रथयानी, अजय वाधवानी, राजेश आडवाणी, विजय सचदेव, कन्हैया नैनवानी, अंकित वाधवानी ने सहकार्य किया।
*नेत्रदान एवं देहदान संपर्क______नेत्र मित्र नरेश लालवानी गोंदिया नागपुर ९०११९२३०३४*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here