Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedप्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की सब्जीमंडी में मनाई गई जयंती

प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की सब्जीमंडी में मनाई गई जयंती

गोंदिया. भारत की पहली महिला शिक्षिका, सामाजिक क्रांति की अग्रदूत एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, महान समाजसेविका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की 03 जनवरी को जयंती निमित्त शहर के सब्जी मंडी परिसर पर सब्जी विक्रेता संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। सावित्री बाई फुले फुले सब्जी विक्रेता संघ पदाधिकारीयों एवं संघ के मार्गदर्शक शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र अभिवादन किया।

इस अवसर पर संघ के मार्गदर्शक मुकेश शिवहरे ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों की गाथा सबके समक्ष रखी। महिलाओं के हक के लिए कैसे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया, गलत परंपराओं का विरोध किया इसकी जानकारी दी। इस जयंती कार्यक्रम के दौरान सब्जी विक्रेता संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला व उनका स्मरण किया। इस दौरान सब्जीमंडी में अल्पोहार का आयोजन कर वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे, राजू भाऊ नागरिकर, योगेश्वर सोनुले, राजेश सोनवणे, राजेश येटरे, कृष्णकुमार लिल्हारे, विजय मोहणकर, संतोष नागरीकर, सोनु सोनकुसरे, जितेंद्र चव्हाण, संदिप उदिरवाळे, विक्की चैरे, आशिष हरडे, विरेंद्र साखरे, सागर लोणारे, राहुल मेश्राम, धर्मेंद्र बारबुदे, किशोर धुवारे, संजु गायधने, उमेश साखरे, गोपी बनकर, राजेश गायधने, रुपलाल सोनवणे, बसंत वासनिक सहित अनेक सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी व नागरिक गणों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments