बिजली के खंभे काटने वाला गिरोह अरेस्ट, 14 लाख 20 हजार 750 रु. का माल जब्त

0
627

स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
गोंदिया. पॉलिकैप इंडिया लिमिटेड मुंबई, बिजली वितरण कंपनी द्वारा नये लगाए गए लोहे के खंभे गैस कटर की मदद से चुराने वाले आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों का नाम नागपुर जिले के बिनाकी, मंगलवारी निवासी बसंतलाल चुनबाद साहु (34), पांच मंदिर चौक, बानलाल चौक निवासी अशिषकुमार देवीदयाल साहु (28), शनी मंदिर कलमना निवासी सुंदरलाल गुड्डू साहु (28) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार पॉलिकैप इंडिया लिमिटेड मुंबई कंपनी द्वारा ठेकेदार पद्धति से 16 बिजली के खंभे तिरोड़ा तहसील के ग्राम बिर्सी से मेंढा रोड़ पर लगाए गए थे. जहां से 15 खंभे अज्ञात आरोपियों ने गैस कटर की मदद से चुरा लिए थे. जिनकी कीमत 1 लाख 25 हजार रु. बताई गई है. भंडारा जिले के रोहा, मोहाड़ी निवासी फिर्यादी प्रतापसिंह ठाकूर की शिकायत पर तिरोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इसी दौरान तिरोड़ा क्षेत्र से और भी खंभे चोरी किए गए है. घटना गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठों के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम जांच कर रही थी. इसी मिली गुप्त जानकारी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बंसतलाल साहु, अशिषकुमार साहु व सुंदरलाल साहु को नागपुर से हिरासत में लिया गया. उसकी गहनता से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबुल किया. आरोपियों के पास से कुल 14 लाख 20 हजार 750 रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपियों को तिरोड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार तुलसीदास लुटे, विठ्ठल ठाकरे, सुबोध बिसेन, दुर्गेश तिवारी, घनश्याम कुंभलवार, हंसराज भंडारकर, योगेश रहिले, रोशन येरणे, संजय मारवाडे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here