गोंदिया : भगवान झूलेलाल धाम माताटोली, पूज्य बाबा गुरमुखदास सेवा समिति गोंदिया के द्वारा ईष्ट देव भगवान झूलेलाल जी का छठी महोउत्सव बड़ी धूमधाम से पूज्य मनिहारी धर्मशाला में मनाया गया.
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम गोंदिया के पूज्य लक्की साईं जी के शुभ हस्ते ज्योत और पूजा अर्चना ,बालक मंडली गोंदिया के विजय भाई साहब,उदय भाई साहब, जय उदासी और उनकी मंडली द्वारा बड़ी धूमधाम से भक्तिमय भजनो का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमे भगवान झूलेलाल जी के भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित सगंत झूम उठी! इसी प्रकार खुशबू तनवानी के भजन ने भी सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रेम प्रकाश आश्रम गोंदिया के पूज्य लक्की साईं जी ने अपनी पावन पवित्र वाणी द्वारा सबको आशीर्वाद देकर कृतार्थ किया। भगवान झूलेलाल जी को झूले में झुला कर केक काटकर 151 दीपक जगाकर महाआरती की गई एवं पललव साहेब पहना गया.

इस अवसर पर पूज्य बाबा गुरमुखदास सेवा समिति गोंदिया के समस्त सदस्यों द्वारा आदरणीय पूज्य लक्की साईं जी और भाईसाहब जी का स्वागत किया गया और उसके बाद पूज्य लक्की साईं जी के शुभ हस्ते सुनैना डोडानी, डॉ हरीश कुमार खत्री, खुशबू तनवानी,ख़ुशी सभवानी को गिफ्ट एवं शाल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजक टीम, मनीष वाधवानी, योगेश मूलचंदानी, सुनील उबरानी, राम वाधवानी, नितेश आसवानी, आनंद लालवानी, पंकज टेवानी, आशीष देवानी, कार्तिक फगवानी, कमल भागचंदानी, प्रथम जिवंजा, गौरव तनवानी, दिनेश दुसेजा, आकाश खुबचंदानी, सुमीत वाधवानी एवं पूरी पूज्य बाबा गुरमुखदास महिला समिती ने सभी का धन्यवाद किया. कार्यक्रम के पश्चात् लंगर साहेब भी सभी ने ग्रहण किया.



