गोंदिया. तहसील के ग्राम कटंगी कला स्थित महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा के स्थानांतरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। नई शाखा का उद्घाटन सांसद राजेंद्र जैन के हस्ते किया गया। इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, मनोहर वासनिक, जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा बैंक के अध्यक्ष गिरीश थोरात प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने महिला सशक्तीकरण के लिए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और आम ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं अधिक सरल और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने बैंक की आगामी कार्ययात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बैंक अध्यक्ष गिरीश थोरात ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न बचत एवं जमा योजनाओं, कर्ज योजनाओं, कृषि और कृषि पूरक ऋण सुविधाओं तथा आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भागवत माळगे, उपक्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र पटले, कटंगी कला शाखा प्रबंधक विकास बनोटे सहित अभिलेख अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विनायक शर्मा, आशीष ठाकरे, बन्ना राव, प्रकाश पांडे तथा अन्य गणमान्य नागरिक और बैंक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा का स्थानांतरण, सांसद राजेंद्र जैन के हस्ते उद्घाटन