शहर पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

0
4

गोंदिया. नगर परिषद की चाल स्थित गोदाम के पास से चोरी हुई होंडा एक्टिवा को गोंदिया शहर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गोविंदपुर निवासी मुशीर मुनीर शेख (23) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मालवीय वार्ड निवासी रागिणी कैलाश अंदानी (45) ने अपनी ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा (एमएच 35/एएम 3989) नगर परिषद की चाल स्थित गोदाम के पास खड़ी की थी। 26 अक्टूबर की शाम 7.30 से 8.30 बजे के बीच अज्ञात चोर वाहन चुराकर ले गया। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर गोंदिया शहर पुलिस ने 28 अक्टूबर को अपराध क्रमांक 952/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया था। 29 अक्टूबर को पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में डीबी पथक की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्रभु रोड स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुशीर मुनीर शेख बताया। वाहन की जांच करने पर वह चोरी की एक्टिवा निकली। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से चोरी का मामला उजागर हुआ। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेशचंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप मडावी, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका बैस तथा डीबी पथक के अन्य पुलिसकर्मियों ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here