यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा

0
279

गोंदिया. मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत 15 मई को रेलवे स्टेशन ईतवारी में गुप्त निगरानी के दौरान एक संदिग्ध लड़के को डिप्टी सिग्नल में रेल ट्रैक पर घूमते हुए पाया गया. संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया. नाम पुछने पर उसने अपना नाम सेमहराडीह, बलौदा निवासी समीर मेहर उर्फ ईश्वर मेहर (18) बताया. तलाशी लेने पर उसके जेब से मिले 12 हजार रु. कीमत का मोबाइल के संबंध में गहनता से पुछने पर मोबाइल को राजनांदगांव से आमगांव के मध्य में गाड़ी क्र. 18109 टाटा नगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इतवारी पैसेंजर में सोये हुए यात्री के पास से चोरी करने का मामला कबुल किया. मोबाइल को चेक करने पर जानकारी मिला की उक्त मोबाइल कुमार भगवानदास खोब्रागड़े का है. जिनसे संपर्क करने पर उनके द्वारा इस संबंध में शासकीय रेल पुलिस गोंदिया में मामला दर्ज किया गया. आरोपी को बरामद संपत्ती के साथ शासकीय रेल पुलिस गोंदिया के सुपूर्द किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here