विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में नीलम हलमारे का सैकडों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा प्रवेश

0
187

गोंदिया. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के छावा संग्राम परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले एवं नाना पटोले को अपना सबकुछ समझने वाले गोंदिया के युवा नेता एवं कांग्रेस के जिला महासचिव नीलम हलमारे ने आज कांग्रेस और नाना पटोले को राम राम कर भाजपा का दामन थाम लिया।

कांग्रेस के युवा नेता नीलम हलमारे ने ये पक्ष प्रवेश भाजपा के दमदार नेता व विधायक विनोद अग्रवाल के नेतृत्व पर किया। नीलम हलमारे के साथ नाना पटोले की करीब ढाई तीन सौ युवाओं की पूरी टीम ने भाजपा प्रवेश किया।
नीलम हलमारे के भाजपा प्रवेश पर विधायक विनोद अग्रवाल ने गर्मजोशी से उन्हें पक्ष का दुप्पटा पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसी तरह सभी कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, नीलम हलमारे के आज पक्ष में आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। मैं सदैव ईन सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढाने उनके साथ खड़ा रहूंगा।

नीलम हलमारे ने कहा, मैंने बरसों नाना पटोले के नेतृत्व में पक्ष को मजबूत करने का कार्य किया। पर पक्ष के नेता और पार्टी ने हमारे साथ सदैव विश्वास घात किया। विधायक विनोद अग्रवाल ने हर वक्त एक छोटे भाई के रूप में सहयोग किया और स्नेह और प्रेम दिया। इसलिए मैंने उनके नेतृत्व पर आज भाजपा प्रवेश किया। मैं पक्ष में जो आदेश मिलेगा वो कार्य तनमन और निष्ठा से पूरा करूंगा। पक्ष प्रवेश के दौरान फुलचुर के सरपंच मिलन रामटेककर, राजेश चतुर, दिनकर हलमारे, अशोक चन्ने, विक्की गोहरे, विजेंद्र बरोंडे, अनिल रहांगडाले, संजय मते, इरशाद भाई, मुकेश लिल्हारे, देवेन्द्र डोये, खुशाल नेवारे, सोनवाने महाराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व महिलाओ की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here