श्री सिंधी सेवादारी मंडल गोंदिया की ओर से नेत्रदान करने वालो के परिवार को किया सन्मानित

0
290

गोंदिया. जय झुलेलाल चैट्रीचंड महोत्सव 2024 श्री सिंधी सेवादारी मंडल गोंदिया की ओर से नेत्रदान करने वाले के परिवार को सन्मानित किया गया.

श्री सांई झुलेलाल की असीम अनुकम्पा से श्री सिंधी सेवादारी मंडल गोंदिया की और से 4 थे वर्ष भी 31 मार्च को सख्खर धर्मशाला सिंधी कॉलनी गोंदिया में श्री नारायणदास चंदवानी (अध्यक्षः पूज्य सिंधी जनरल पंचायत), श्री श्रीचंदजी गंगवानी (असिस्टेंट पोलीस इंस्पेक्टर, तुमसर), श्री मनोहरलाल आसवानी (अध्यक्ष: श्री सिंधी नवयुवक सेवा मंडल), श्री रमेश तनवानी (अध्यक्ष: श्री श्रीनगर पंचायत), डॉ. कुसुमकरजी घोरपड़े (डीन: गर्वमेंट मेडीकल कॉलेज), डॉ. भाविका बघेले (मेडिकल डिपार्टमेंट), डॉ. रिता अरोड़ा (मेडिसीन डिपार्टमेंट) के प्रमुख आतिथ्य एवं श्री परसराम चांदवानी (सलाहकार सिंधी सेवादारी मंडल) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर नेत्रदान करने वालो के परिवार को स्मृतिचिन्ह देकर सन्मानित किया गया. सफलथार्थ धरमदास चावला, कमल लालवानी अनील भागचंदानी, सुनील छाबड़ा, किशोर नागदेव, अरुण दर्यानी, विजय आसवानी, कपिल होतचंदानी, अजय मोटवानी, मनीष वाधवानी, ओमप्रकाश नागदेवानी, मुकेश नोतानी (बाबा), विजय बसंतवानी, पंकज मनूजा, आशिष जगवानी ने प्रयास किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here