साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस के कोच से 1 लाख रु. का गांजा जप्त, रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई

0
286

गोंदिया. रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत मादक पदार्थ शराब, गांजा , नगदी व अन्य मूल्यवान धातु की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गाड़ी क्रमांक 20857 साईं नगर शिर्डी सुपरफास्ट के कोच 1 लाख रुपए कीमत का लावारिस अवस्था में गांजा मादक पदार्थ गांजा जप्त किया.

उल्लेखनीय है कि रेलवे सुरक्षा बल के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है. इसी के अंतर्गत 3 मई में को गाड़ी क्रमांक 20857 साई नगर शिर्डी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दुर्ग से गोंदिया के मध्य चेकिंग के दौरान एक कोच में एक ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में रेलवे सुरक्षा बल को दिखाई दिया, उक्त बैग के संदर्भ में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ किए जाने पर किसी भी यात्री द्वारा इसे अपना नहीं होना बताया तथा बैग के मालिक के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई. जिस पर सुरक्षा बल के दल ने गोंदिया पोस्ट के अधिकारी को इसकी जानकारी दी. ट्रेन के गोंदिया में आगमन पर सुरक्षा बल के कर्मियों द्वारा बैग को चौकी पर लाकर गवाहो के समक्ष सावधानी पूर्वक खोलकर देखे जाने पर उसमें पांच पैकेट मिले जिसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ था. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार गोंदिया व शासकीय पंच, स्वान पथक गोंदिया शहर व अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here