गोंदिया. आमगांव तहसील के पदमपुर-सावंगी मार्ग पर स्थित यादवराव बागडे के खेत में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला. मृतक का नाम सावंगी निवासी नरेश लालचंद चौधरी (35) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, आमगांव तहसील के सावंगी निवासी नरेश चौधरी यह बुधवार की शाम आमगांव में कुछ काम से आया था. लेकिन वह रात में घर नहीं लौटा. उसकी इधर-उधर तलाश की गई. लेकिन वह नहीं मिला. 13 मार्च को सुबह सावंगी-पदमपुर मार्ग पर स्थित केशवराव बागडे के खेत में उसका शव मिला. घटना की जानकारी आमगांव पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जांच में पता चला कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. घटनास्थल पर पुलिस को एक काता, कुछ शराब की बोतलें, पानी की बोतलें और अन्य सामान मिला है. इस अवसर पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, डॉग स्कॉट टीम के हवलदार राबीन सोठे, सिपाही संजय शिवनकर, हवलदार मुनेश्वर बरेले उपस्थित थे. आमगांव पुलिस ने पंचनामा कर शव को ग्रामीण अस्पताल आमगांव भेजा. जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तिरुपति राणे कर रहे हैं.

सावंगी में 35 वर्षीय युवक की हत्या, आमगांव तहसील के पदमपुर-सावंगी मार्ग की घटना
RELATED ARTICLES






