Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorized3 हजार की रिश्वत लेते हुए मुख्याध्यापिका को पकड़ा

3 हजार की रिश्वत लेते हुए मुख्याध्यापिका को पकड़ा

गोंदिया. सालेकसा तहसील के सातगांव साकरीटोला में स्थित श्री विद्या गर्ल्स हाईस्कूल की मुख्याध्यापिका अजया जागेश्वर चुटे (43) व परिचार देवराज अनंतराम चिंधालोरे (58) को 3 हजार रु. की रिश्वत लेते हुए एसीबी विभाग ने रंगेहाथ पकड़ा. यह कार्रवाई 5 जनवरी को की गई.
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्री विद्या गर्ल्स हाईस्कूल सातगांव साकरीटोला में 1 जनवरी 1997 से परिचय के पद पर कार्यरत है. शिकायतकर्ता को 1 जनवरी 2024 से सेवा के अंतर्गत प्रगति योजना का लाभ मिलने का आदेश प्राप्त हुआ था लेकिन उसे प्रत्यक्ष में उपरोक्त योजना का लाभ मई 2025 से उसके वेतन में मिल रहा था. उपरोक्त मामले में शिकायतकर्ता द्वारा गोंदिया एसीबी में मामला दर्ज करवाया, जिस पर एसीबी गोंदिया द्वारा 5 जनवरी को जाल बिछाते हुए मुख्याध्यापिका की ओर से परिचय देवराज अनंतराम चिंधालोरे को 3 हजार रु. की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपियों के खिलाफ सालेकसा थाने में पुलिस निरीक्षक उमाकांत उगले की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. यह करवाई पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर डा. दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर, विजय माहुलकर के मार्गदर्शन में पोलीस निरीक्षक उमाकांत उगले, फौजदार चंद्रकांत करपे, हवलदार संजय बोहरे, मंगेश कहालकर, संतोष शेंडे, संतोष बोपचे, प्रशांत सोनवने, कैलास काटकर, संगीता पटले, रोहिणी डांगे, दीपक बाटबर्वे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments