गोंदिया. जिला परिषद हिंदी पूर्व माध्यमिक शाला, गर्रा में अटल जिला क्रीड़ा व सांस्कृतिक महोत्सव, जिला परिषद गोंदिया, केंद्र काटी द्वारा आयोजित केंद्र स्तरीय क्रीड़ा सम्मेलन में आज अपने दौरे के बीच जनता के विधायक विनोद अग्रवाल उपस्थित हुए।
विधायक विनोद भैया को देख विद्यार्थियों में एक उत्साह देखा गया। शालेय क्रीड़ा के लिए आये नन्हे मुन्ने बच्चों का स्नेह और प्रेम देख जनता के आमदार ने नन्हें -मुन्ने बालमित्रों के साथ थोड़ी ठिठौली की और उनके साथ बैठकर अपना प्रेम बांटा। मंच पर शिक्षकों ने विधायक विनोद अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वही जनता के आमदार ने शालेय विद्यर्थियों को ‘खूब खेलो, खूब पढ़ों और देश का उज्ज्वल भविष्य बनने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम गर्रा के सरपंच कुलदीप पटले, पंस सदस्य सुनिताताई दिहारी, उपसरपंच आशीष मिश्रा, कमलेश पारधी ( अध्यक्ष शाला व्यवस्थापन समिति), कल्पनाताई बागड़े पुलिस पाटील, केंद्र प्रमुख पठान मैडम, मुख्याध्यापक पठान सर, अनिल वट्टी सर, श्रीवास्तव सर, चंदेल सर, गमचंद भाऊ तुरकर, पुणेश्वर बरडे, प्रेमलाल काटेवार, सुभाष लांजेवार, प्रकाश ठाकरे, राजेश सोनवाने, महेश मर्सकोल्हे, तिलक दिहारी, सुनील राऊत आदि समेत असंख्य शालेय विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
विद्यार्थियों के बीच पहुंचे जनता के विधायक, “खूब खेलो-खूब पढ़ों” का दिया संदेश
RELATED ARTICLES






