गोंदिया. देवरी तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित व्यंकट भोयर के खेत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में निलगाय की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग देवरी के कर्मचारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया. वहीं शव का खेत में अंतिम संस्कार किया गया.



