Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा, 4 लाख 6 हजार...

अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा, 4 लाख 6 हजार रु. का माल जब्त

गोंदिया. डुग्गीपार थाने के तहत सावंगी-सौंदड़ रेत घाट से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को 24 जनवरी की रात करीत 1.50 बजे पकड़ा गया. इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर व एक ब्रास रेत ऐसा कुल 4 लाख 6 हजार रु. का माल जब्त किया गया.
डुग्गीपार थाने के पुलिस कर्मी डुग्गीपर परिसर में गश्त पर थे. इसी उन्हें जानकारी मिली कि सावंगी-सौंदड़ रेत घाट से अवैध रुप से रेत का परिहवन किया जा रहा है. जानकारी के आधार पर सावंती निवासी आरोपी चालक हर्षद काशिराम भुमके (27) व ट्रैक्टर मालिक भदुटोला निवासी नीलकंठ रतन कापगते (50) को ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – जी 5694 व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एफ 4638 में एक ब्रास रेत ले जाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने 4 लाख रु. किमत का ट्रैक्टर व 6 हजार रु. कीमत की एक ब्रास रेत ऐसा कुल 4 लाख 6 हजार रु. का माल जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मंगेश काले, पुलिस नायक महेंद्र सोनवाने, सिपाही सुनील डहाके, महेंद्र मलगामे, निखिल मेश्राम ने की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments