Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedइटखेड़ा में घायल अवस्था में मिला तेंदूआ

इटखेड़ा में घायल अवस्था में मिला तेंदूआ

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के वनक्षेत्र वडेगांव के तह ईटखेड़ा श्मशाम भूमि परिसर में 27 जनवरी को एक तेंदूआ घायल अवस्था में दिखाई दिया. जिसकी जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.एम. बहुरे अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान तेंदूआ का रेस्क्यू कर तेंदूए को नागपुर उपचार के लिए भेजा गया.
उपवन संरक्षक गोंदिया के प्रमोदकुमार पंचभाई, प्रकाष्ट निष्कासन अधिकारी नवेगांवबांध के ए.बी. मेश्राम, सहायक वनसंरक्षक सचिन डोंगवार के मार्गदर्शन में नवेगांवबांध व डा. समीर शेंद्रे, चिकित्सा अधिकारी डा. मेघराज को भेजा गया. इस दौरान घटना स्थल पर चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में तेंदूए को पकड़ा गया. पशु चिकित्सा अधिकारी ने मादा तेंदुए का नाप लिया और प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को होश में लाया गया. उसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी के सलाह पर मादा तेंदुए को वाहन क्र. एमएच 35 – 4815 वाहन से टी.टी.सी. नागपुर भेजा गया. इस अभियान के दौरान किसी भी वन अधिकारी या ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments