Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorized230 करोड़ का गोंदिया ROR प्रोजेक्ट, ट्रेन की लेटलतीफी में आएगा सुधार

230 करोड़ का गोंदिया ROR प्रोजेक्ट, ट्रेन की लेटलतीफी में आएगा सुधार

गोंदिय. भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी गोदिया ROR (रेलवे ओवर रेल) परियोजना, जो राजनांदगांव-नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का हिस्सा है, जिस पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है. इस परियोजना का मुख्य उददेश्य रेलवे
संचालन को अधिक सुगम, प्रभावी और बाधारहित बनाना है. यह नई ब्रॉडगेज रेल लाइन गोदिया और हिरडामाली स्टेशनों के बीच बनाई जा रही है, जिससे जबलपुर से बल्लारशाह तक ट्रेन परिचालन अधिक प्रत्यक्ष और निर्बाध हो जाएगा. इस परियोजना के तहत, हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की भीडभाड कम होगी और रेलवे यातायात अधिक संगठित एवं कुशल बनेगा.

230 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही इस परियोजना से गोंदिया-हिरडामाली रेल खंड की मौजूदा 16 किमी लंबाई घटकर आधी हो जाएगी. इससे ट्रेन संचालन की गति बढ़ेगी और परिचालन समय में कमी आएगी. फिलहाल जबलपुर-बल्लारशाह रूट की ट्रेनों को गोंदिया स्टेशन यार्ड से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हावड़ा-नागपुर मार्ग की ट्रेनों को भी क्रॉसिंग के दौरान रुकना पड़ता है. इससे ट्रेन संचालन में अनावश्यक विलंब होती है. आरओआर (रेल ओवर रेल) के शुरू होने से ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) में बड़ा सुधार होगा. गोंदिया स्टेशन पर ट्रैफिक में कमी आएगी एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे यात्री ट्रेनों और मालगाडियों का संचालन अधिक कृशल हो जाएगा. साथ ही गोंदिया रेलवे यार्ड पर यातायात का दबाव घटेगा, जिससे रेलवे परिचालन अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनेगा. यह परियोजना शीघ्र ही पूरी होने वाली है, जिससे इस क्षेत्र में रेलवे यातायात को एक नई दिशा मिलेगी. यह भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत बनाएगी, यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगी और माल परिवहन में भी तेजी लाएगी. गोंदिया आरओआर परियोजना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार, समयपालन और संचालन क्षमता में अभूतपूर्व सुधार होगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments