गोंदिया. रावणवाड़ी थाना क्षेत्र से गुम हुए 13 मोबाइल तकनीकी तरीकों का उपयोग कर तलाश कर मालिकों को लौटा दिए. जिनकी कीमत 1 लाख 35 हजार रु. बताई गई है. रावणवाड़ी पुलिस को अलग – अलग जगह से मोबाइल गुम होने की शिकायत मिली थी. वरिष्ठों के निर्देश पर रावणवाड़ी थाने के पुलिस निरीक्षक वैभव पवार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपने पुलिस कर्मचारियों को मार्गदर्शन कर मोबाइल तलाश करने के आदेश दिए थे. पुलिस टीम ने खोए हुए मोबाइल केंद्र सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) एप्लीकेशन पर अपलोड किया. टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी तरीकों और खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए. उक्त मोबाइल 9 अप्रैल को पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के हस्ते मूल मालिकों को लौटा दिए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक वैभव पवार, सिपाही रजनिकांत बोपचे, तकनिकी सेल गोंदिया के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में संजू मारवाडे, योगेश रहिले, रोशन येरणे ने की.
रावणवाड़ी पुलिस ने 13 मोबाइल मालिकों को लौटाएं
RELATED ARTICLES






