Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमां ने अपने ही 20 दिन के नवजात शिशु को फेंक दिया...

मां ने अपने ही 20 दिन के नवजात शिशु को फेंक दिया नदी में

गोंदिया. बच्चे के लिए मां का प्यार कितना गहरा होता है, इसे बयां नहीं किया जा सकता। एक बच्चा ही होता है जिसके लिए मां किसी भी हद से गुजर सकती है। लेकिन एक मां ही अगर अपने नवजात शिशु की जान ले ले तो इससे बड़ी दिल दहला देनेवाली घटना कोई नहीं हो सकती। रोंगटे खड़े कर देनेवाली यह घटना गोंदिया तहसील के ग्राम डांगोरली में सामने आई है। जहां पहले तो नवजात बच्चे की मां रिया फाये ने 17 नवंबर को रात 10.30 बजे अपने बच्चे की चोरी होने की झूठी शिकायत रावणवाड़ी पुलिस थाने में की। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि मां ने ही अपने बच्चे को बहती नदी में फेंक दिया। जिससे उस बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। 19 नवंबर को सुबह बच्चे का शव पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। पूछताछ में रिया ने पुलिस को बताया कि उसे अभी बच्चा नहीं चाहिए था। वह नौकरी की चाह रखती थी। जिसके लिए उसने बच्चे की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिन के नवजात शिशु की चोरी होने की शिकायत रिया राजेंद्र फाये ने पुलिस थाने में 17 नवंबर को दर्ज कराई थी। नवजाद शिशु चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक के मागदर्शन में रावणवाड़ी पुलिस और एलसीबी की टीम ने जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि नवजात शिशु को किसी ने चुराया नहीं, बल्कि उसकी जन्मदाता मां रिया ने ही उसे महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली वैनगंगा नदी में डांगोरली पुल से नीचे फेंक दिया। जिससे शिशु की मौत हो गई। रावणवाड़ी के थानेदार वैभव पवार, एपीआय मानवकर, हवलदार गिरिश पांडे, रंजीत बघेले, शुशील मालेवार, आशीष वैद्य व गोंदिया अपराध शाखा टीम ने 24 घंटे में इस मामले की सच्चाई सामने लाकर रिया फाये के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments