तलवार लेकर घुम रहे व्यक्ति को पकड़ा, रामनगर पुलिस की कार्रवाई

0
438

गोंदिया. रामनगर थाने के तहत आनेवाले कुड़वा के वार्ड क्र. 2 परिसर में एक शख्स शर्ट के पिछले हिस्से में एक तलवार छिपाकर घूम रहा था. रामनगर पुलिस को इसकी गुप्त जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में गश्ती दल को मौके पर रवाना किया गया. जहां पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर उक्त शख्स को हिरासत में लिया. यह कार्रवाई 19 नवंबर को की गई. आरोपी का नाम कुड़वा (गोंडीटोला) निवासी ताराचंद धुलीचंद तिघारे (40) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को तलवार लेकर घूमते आरोपी के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे पंचों के समक्ष हिरासत में लिया. उसके पास से धारदार लोहे की तलवार बरामद कर पीएसआई वाघमोद्यडे ने पंचनामा कार्रवाई कर तलवार को जब्त किया व आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक बोरकुटे के मार्गदर्शन में पीएसआई अमोल वाघमोडे, पुलिसकर्मी राजेश भुरे, राजेश भगत, सुनीलसिंह चव्हाण, सरोज घरडे, राजकुमार पाचे, कपिल नागपुरे, अमोल पेंढर, स्मिता कटरे ने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here