महावितरण ने शाला परिसर के वृक्षों को काटा, नागरिकों में रोष

0
109

गोंदिया. शहर के छत्रपति दुबे नगर परिषद शाला के सामने स्थित हरे भरे वृक्षों की महावितरण ने काट दिया जिसकी वजह से नागरिकों में रोष है. विद्युत तारों से वृक्षों की टहनियां न टकराएं, इसके लिए समय-समय पर महावितरण की ओर से टहनियों की कटाई की जाती है. लेकिन इस बीच टहनियों की कटाई के नाम पर वृक्षों को काटा गया है. बीच से ही वृक्षों की कटाई कर दिए जाने से उनके पुनः जीवित होने की संभावना कम हो गई है. इस मामले में पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेश गुनेरिया ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई. वृक्षों का नुकसान तत्काल रोकने कहा. कड़ी मशक्कत के बाद बड़े हुए वृक्षों की दयनीय अवस्था देखकर परिसर के नागरिक व पर्यावरण प्रेमियों में महावितरण के खिलाफ तीव्र रोष नजर आ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here