जल जीवन मिशन को बर्बाद होने से बचाए : विधायक राजकुमार बडोले

0
116

गोंदिया. नागपुर में विधानमंडल का शीतसत्र शुरू है। इस विधानमंडल में गोंदिया जिले के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाते हुए सरकार के ध्यान में लाया कि योजना के काम अधर में लटकने से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। 90 प्रतिशत योजनाओं के काम पुरे होने का दावा सिर्फ कागजों पर ही सिमट गया है। जल जीवन मिशन को बर्बाद होने से बचाए। इस तरह का मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले इस उद्देश्य को लेकर सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। महाराष्ट्र में 51.560 जल जीवन मिशन को मंजूरी दी गई थी। 2025 के अंत तक केवल 25 हजार 550 योजनाओं को पुरा किया जा सका है। अर्थात लगभग 26 हजार योजनाएं अभी भी अटक गई है। 31 हजार करोड़ रूपए इस योजना पर खर्चे जा चुके है। प्रशासन ने 90 प्रतिशत योजनाओं को पुरा करने का दावा कागजों पर किया है, लेकिन हकीकत कुछ अलग ही है। अंतिम व्यक्ति तक नलों से पानी नहीं पहुंचा है। हर गांव के लोग पुछ रहे है, नलों में पानी कब आएगा। खोदी गई सड़के पुरी कब होगी। नलों से हुए नुकसान की भरपाई कब होगी। इस विषय को लेकर विधायक राजकुमार बडोले ने 11 दिसंबर को विधानमंडल शीतसत्र में मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया कि गोंदिया जिले में 867 गांवों में से केवल 25 गांवों में ही योजनाएं पुरी हुई है। शेष 738 गांवों में अभी भी योजनाएं अधूरी या लंबित है। 1 हजार 47 मंजूर योजनाओं में से मात्र 445 काम ही पूर्ण हो सके है। इस तरह की स्थिती गोंदिया जिले की है। जल जीवन मिशन को बर्बाद होने से रोका जाए। इस तरह का मुद्दा उठाते हुए सरकार से विनंती की कि अधूरे काम तत्काल पूर्ण कर योजना को सफल बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here