कार में लगी आग

0
281

गोंदिया : गणेश नगर परिसर के शगुन लॉन में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. दमकल विभाग ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि संदीपसिंह गुलाटी की कार क्र. एमएच पी 1285 खड़ी थी. शाम 4.50 बजे कार में अचानक आग लग गई. इसकी जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के दो वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए और अग्निशमन अधिकारी लोकचंद भांडारकर, प्रभारी राजेश्वर भरणे, चालक अजय सहारे, वीरेंद्र ठाकरे, फायरमेन सत्यम बिसेन, गजेंद्र पटले, शुभम दास, गौतम आदि ने आग पर काबू पाया लिया. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here