गांधी प्रतिमा पर मां भगवती जागरण में भक्तिरस में सराबोर हुए सांसद राजेंद्र जैन

0
37

‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा परिसर, श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

गोंदिया. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, गांधी प्रतिमा की ओर से मां भगवती जागरण कार्यक्रम का भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर उन्होंने मां जगदंबा के चरणों में नमन कर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। उन्होंने प्रार्थना की कि आदिशक्ति मां जगदंबा की कृपादृष्टि सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

मां भगवती जागरण के दौरान सांसद राजेंद्र जैन भक्तिरस में सराबोर नजर आए। श्रद्धालुओं के ‘जय माता दी’ और ‘जयकारा माता का’ के जयघोष तथा भक्तिगीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मां भवानी की भक्ति से ओतप्रोत इस मंगलमय वातावरण में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन, समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भुवनेश कुमार चौबे, राजेश अग्रवाल, अप्पू अग्रवाल, प्रेम जैसवाल, मंटू अग्रवाल, हरदीप गुलाटी, रवि राज अग्रवाल, लालासर, लालू शर्मा, अपूर्व अग्रवाल, अभिषेक गुड्डू अग्रवाल, नितिन जैन, हितेश अग्रवाल, चंचल चौबे और नथूसिंग भट्टी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here