गोंदिया. सालेकसा तहसील के पानगांव में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है. गोपनीय सूचना के आधार पर सालेकसा पुलिस ने 23 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए एक खेत से गांजे के 176 हरे पौधे जब्त किए. इन पौधों का कुल गीला वजन 57.583 किलोग्राम बताया गया है. जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 11 लाख 51 हजार 660 रु. बताई गई है.
पुलिस ने गांजे के हरे पौधों का मूल्यांकन 20 हजार रु. प्रति किलोग्राम के हिसाब से किया है. इस मामले में पानगांव निवासी धर्मदास दादुराम मनघाटे (63) के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्रकुमार गवई की शिकायत के आधार पर की गई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे तथा अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे (कैंप देवरी) के मार्गदर्शन में की गई. अभियान में आमगांव की उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदिनी चानपुरकर और सालेकसा पुलिस थाना प्रभारी रवी नागोसे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिस्सा लिया. कार्रवाई में हवलदार सोंजाल, तुरकर, लांडगे, पुलिस नायक कानसकर, निमजे, सिपाही वेदक, बैस, गौतम, कटरे, चौहान शामिल थे. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक युवराज पोहरे कर रहे हैं.
सालेकसा के पानगांव से गांजे के 176 हरे पौधे सहित 11.51 लाख रु. का माल जब्त