गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक
गोंदिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, अधिकाधिक महिलाओं से संवाद स्थापित करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह आह्वान सांसद राजेंद्र जैन ने किया। वे गोंदिया के रेलटोली स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन में आयोजित पार्टी की महिला जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में मार्गदर्शन कर रहे थे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले तथा महिला जिलाध्यक्ष रजनी गिर्हेपुंजे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष रजनीताई गिर्हेपुंजे का अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
सांसद जैन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिकाधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा बूथ समितियों में सक्रिय और उत्साही महिला कार्यकर्ताओं को स्थान देने की आवश्यकता है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी संगठन के विस्तार के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर विश्वास रखते हुए कार्यकर्ता संगठित रूप से काम कर रहे हैं। महायुति सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। इन विकास संबंधी योजनाओं और नीतियों की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला पदाधिकारी निरंतर प्रयास करें। बैठक में केतन तुरकर, राजू एन. जैन, माधुरी नासरे, डॉ. अविनाश काशीवार, डी. यू. रहांगडाले, यशवंत गणवीर, सुनील पटले, मंजुषा बारसागड़े, सुधाताई रहांगडाले, अश्विनीताई पटले, प्रियाताई हरिनखेड़े, निर्मला मिश्रा, ममता बैस, कीर्ति पटले सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं।
पार्टी की मजबूती के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाएं : सांसद राजेंद्र जैन