गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच 3-3 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

0
7

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली व छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच 3-3 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.
ट्रेन क्र.08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 06 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा ट्रेन क्र.08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से 07 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इसका वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा व रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है. ट्रेन क्र.08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल गोंदिया से 06 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 16.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन क्र.08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से 07 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 18.10 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन 03 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी -II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here