नेगेटिव रक्त दे कर बचाई महिला मरीज की जान

0
216

यह दुर्लभ निगेटिव रक्त हजारों में किसी एक में पाया जाता है
गोंदिया : चमरान बाई जामरे निवासी मोहगांव किरणापुर मध्यप्रदेश निवासी इनकी तबीयत खराब होने की वजह से गोंदिया के जानकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, डॉक्टर द्वारा उपचार के दौरान महिला मरीज को रक्त की कमी पाई गई वह भी बि नेगेटिव यह दुर्लभ रक्त हजारों में किसी ने पाया जाता है रक्त दाताओं को ढूंढना मुश्किल होता है।
परिजन द्वारा इधर उधर घूमने के बाद रक्त मित्र विनोद चांदवानी (गुड्डू) व शुभम निपाने से संपर्क किया गुड्डू द्वारा अपनी नियमित निगेटिव रक्तदाता सूची से गोंदिया निवासी समाजसेवी सौरव उधवानी से महीला मरीज को बी नेगेटिव रक्त की जरूरत है इसके लिए संपर्क किया सौरभ द्वारा बिना समय गवाएं लोकमान्य ब्लड बैंक में आकर रक्तदान कर महिला मरीज की जान बचाई इस नेक कार्य के लिए सौरव को लोकमान्य ब्लड में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया मरीज के परिजनों द्वारा रक्तदाता सौरव का आभार माना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here