व्यापारियों के समर्थन में आयी शिवसेना, शहर में हेलमेट सख्ती रद्द करें : मुकेश शिवहरे

0
209

गोंदिया. गोंदिया जिले में एवं शहर में दुचाकी वाहन धारकों को वाहन चलाते समय हेलमेट सख्ती को लेकर 11 जुलाई से इसे लागू करने का निर्णय लिया गया। आदेशों का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय 7 जुलाई को जारी जिला यातायात नियंत्रक पुलिस विभाग ने दिया है।
इस आदेश के जारी होने पर गोंदिया शहर के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आपत्ति जताई है। और उन्होंने शहर के भीतर हेलमेट अनिवार्यता को रद्द करने की मांग पुलिस अधीक्षक गोंदिया से की है।
व्यापारियों की इस मांग का समर्थन शिवसेना ने करते हुए इसे योग्य बताया है। शिवसेना जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा, गोंदिया में इसके पूर्व भी हेल्मेट सख्ती की जा चुकी है। परंतु 5-6 माह बाद फिर स्थिति वैसी ही हो गई। गोंदिया शहर छोटा शहर है। 3 किमी के अंदर शहर की सीमा समाप्त हो जाती है।
उन्होंने कहा, हम व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते है। शहर की यातायात व्यवस्था उस काबिल नही है की यहां हेलमेट लागू किया जा सकें। सड़के छोटी और सकरी है। सड़कों की हालत खराब है। मार्केट में खरीदी करते हुए हेलमेट पहनना, सम्भालना मुश्किल भरा है। , जिसमें दुर्घटना की संभावना नगण्य है। इसलिए शहर में हेलमेट अनिवार्यता को रद्द किया जाना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here