सभापति की मृतक बच्चों के परिवार कों सांत्वना भेंट

0
200

अधिकारियों को दिए सानुग्रह अनुदान देने के निर्देश
गोंदिया. पांगोली नदी के जलपात्र में 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे के दौरान 2 छात्रों की डुबने से मृत्यु हो गई थी. इस घटना से गोंदिया तहसील के ग्राम मुंडीपार खुर्द व शिक्षा विभाग में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदिया जिला परिषद के आर्थिक व निर्माणकार्य सभापति संजय टेंभरे मृतक बच्चों के घर में पहुंच गए और परिवार को सांत्वना भेंट देकर जिला परिषद शिक्षा विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर सानुग्रह अनुदान देने की बात कही. इस दौरान जिला भाजपा संगठन मंत्री संजय कुलकर्णी, पूर्व उपसरपंच विठोबा करडे, ग्रापं सदस्य प्रदीप परिहार, तुलसीराम सहारे, सतीश ठाकुर, मुलचंद ठाकुर, शालिकराम सहारे, गंगाराम सहारे आदि उपस्थित थे. इस संदर्भ में बताया गया है कि मुंडीपार खुर्द निवासी कक्षा 8वीं का छात्र आर्यन शालिकराम सहारे (16) व कक्षा 9वीं का छात्र गंगाधर भिवाजी भरणे पांगोली नदी परिसर में बकरियां चराने के लिए गए थे. इसी दौरान आर्यन का कीचड़ में पैर फिसल गया और नदी में गिर गया. जिसे बचाने गंगाधर गया था. लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए और दोनों छात्रों की मृत्यु हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही 30 जुलाई को जिप सभापति संजय टेंभरे ने पीड़ितों के घर पहुंचकर सांत्वना दी और तत्काल पीड़ित परिवारों को राजीव गांधी व जिला आपदा निधि के तहत मुआवजा देने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here