किसान भाईयों के साथ हो रहा अन्याय नही सहेंगे, हम लड़ेंगे, न्याय दिलाएंगे यह शिवसेना की गारंटी : जिला प्रमुख पंकज एस. यादव

0
201

गोंदिया. किसानों के साथ अन्याय करनेवाली सरकार, किसानों के हक अधिकार छीनकर किसान भाईयों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है. एक तरफ किसान भाईयों को कर्जमाफी के नाम मर मुहाया जाता है. दुसरी तरफ नियमित कर्ज भरनेवाले किसान भाईयों को प्रोत्साहन राशी दी जाएगी. लेकिन अनेक किसान भाई इससे वंचित है. साथ ही कर्ज लेने वाले किसान भाईयों को ६ प्रतिशत ब्याज देने का नियम लागू करती है, फिर उसे वापस लेकर किसानो के हितैषी बताती है. ऐसे ही जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह भाजपा की सरकार कर रही है. ऐसी सरकार को सत्ता से हटाकर किसानों के लिए काम करनेवाली सरकार स्थापित करना है. किसान भाईयों के साथ हो रहा अन्याय नहीं सहेंगे, हम लड़ेंगे, न्याय दिलाएंगे यह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की गारंटी है, ऐसा पंकज एस. यादव जिला प्रमुख, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), गोंदिया ने कहा है.

राज्य के संपूर्ण किसान भाई, शोषित, वंचित पीड़ित, महिलाओ, युवाओ से मै शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गट का गोंदिया जिल्हाध्यक्ष सभी से आव्हान करता हूँ की आप हमारी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को समर्थन करे.हम सदैव आपकी मांगे और आपको न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. राज्य की यह धोखेबाज सरकार खुद के स्वार्थ के लिए राजनीती करती है. जनता के मुलभुत अधिकारी, किसानो के साथ अन्याय, युवाओ को बेरोजगारी, महंगाई जैसे दौर से सामान्य जनता को गुजरना पड़ रहा है. लेकिन आज सामान्य वर्ग की आवाज को नजरअंदाज करने का कार्य यह राज्य की और केंद्र की सरकार कर रही है. ऐसी सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सदैव तत्पर है ऐसा आव्हान पंकज एस यादव जिला प्रमुख, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), गोंदिया ने कहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here