CCTV की मदद से दबोचा एक शातिर मोबाइल चोर

0
194

गोंदिया. CCTV की मदद से आरपीएफ गोंदिया ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है.
15 जून की रात्रि एक रेल यात्री लोधीटोला निवासी दीपक महेश कोसरे (21)शिवनाथ एक्सप्रेस से गोंदिया स्टेशन आये थे और देर रात होने की वजह से प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रखी बेंच में करीब 2 बजे सो गए थे. इसी दौरान उनके जेब में रखा 14 हजार रु. मूल्य का मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था. जिसकी शिकायत फिर्यादी ने जीआरपी गोंदिया में दर्ज कराई गई थी. पश्चात रेसुब पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के. तिवारी के नेतृत्व में प्र.आ. राजेंद्र रायकवार, आर. विवेक कनोजिया तथा मंडल टास्क टीम नागपुर के स.उ.नि. बी.के. हरवंश, प्र.आ. डी. येरपुड़े व आर. राजू पेशने द्वारा चोर की तलाश शुरू की गई. CCTV फुटेज का सघन विश्लेषण करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति उक्त यात्री के पैंट की जेब से मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दिया. जिसे चिन्हित करते हुए उसका हुलिया बताकर सूत्रों की मदद से उसकी खोजबीन गोंदिया स्टेशन के आस पास करते हुए उसे गोंदिया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराया हुआ मोबाइल बरामद कर रेसुब पोस्ट गोंदिया लाया गया. आरोपी का नाम बालाघाट जिले के पवार बस्ती, बुदबुदा निवासी हिमांशु ओंकार फूलबांदे (23) है. उक्त चोर को बरामद किए गए फोन सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here