Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध रेत तस्करी कर रहे 6 टिप्परों को तहसीलदार ने पकड़ा

अवैध रेत तस्करी कर रहे 6 टिप्परों को तहसीलदार ने पकड़ा

गोंदिया. जिले के वैनगंगा और पांगोली नदी तल से रेत की चोरी पिछले कई दिनों से चल रही है. इसी बीच जिलाधीश प्रजीत नायर के आदेश पर तहसीलदार शमशेर पठान ने अपने सहयोगियों की टीम बनाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे छह टिप्परों को पकड़ा. यह कार्रवाई शुक्रवार की रात 11 बजे से शनिवार की सुबह 3 बजे के बीच पास के ग्राम कुडवा में दासगांव मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास की गई. जब टिप्पर तहसील के डांगोरर्ली घाट से रेत नागपुर की ओर ले जा रहे थे तब छह टिप्परों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई. तब पता चला कि वे बिना लाइसेंस के रेत परिवहन कर रहे हैं. टिप्परों को जिलाधीश कार्यालय लाया गया. इनमें से पांच टिप्पर नागपुर और एक टिप्पर अमरावती रेत लेकर जा रहा था. इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. यह कार्रवाई तहसीलदार शामखेर पठान, मंडल अधिकारी आर.एस. बोडखे, प्रवीण रोकड़े, पटवारी रोहित बिसेन, गोवर्धन हटवार, प्रफुल्ल कोरे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments