Monday, April 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा

अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के सहवनक्षेत्र कार्यालय कोहमारा के अंतर्गत आने वाले वडेगांव के पास डोयेटोला-उमरझरी नाला परिसर में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई. जानकारी के अनुसार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोने के मार्गदर्शन में वन कर्मचारी वड़ेगांव के पास डोयेटोला कक्ष क्र. 108 के संरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तब ड्यूटी पर मौजूद वनरक्षक प्रदीप भानुदास हत्तीमारे ने घाटबोरी निवासी ट्रैक्टर चालक मिलिंद रामलाल जिंगरे को ट्रैक्टर क्र. एमएच 35 – एजी 0615 व ट्रॉली क्र. एमएच 35 – एफ 2740 में अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पाया. इस दौरान ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments