Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगोंदिया को अलग पहचान देने लोधी समाज का अतुलनीय योगदान रहा :...

गोंदिया को अलग पहचान देने लोधी समाज का अतुलनीय योगदान रहा : विधायक विनोद अग्रवाल

युवक-युवती परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह में पहुंचे विधायक विनोद अग्रवाल का समाज की ओर से सत्कार
गोंदिया. मध्य भारत में सौ साल से अधिक का जिस राजपूत लोधी विरासत का इतिहास रहा वो हमारे गोंदिया की पहचान है। कामठा, फुलचुर और हिरडामाली लोधी समाज के नागपुरे परिवार की विरासत रही। कामठा इसका केंद्र बिंदु रहा है। आज गोंदिया में शासकीय जिला अस्पताल की जगह, रेलटोली गुरुद्वारा की जगह, बिरसी हवाई अड्डा, गौशाला जैसे अनगिनत क्षेत्रो के विकास, समाज कार्य हेतु लोधी समाज ने जमीनें दान देकर गोंदिया को पहचान दी है। राजा रायबहादुर इंद्रराज सिंहजी नागपुरे, कुँवर तिलकसिंहजी नागपुरे एवं रानी उमादेवीजी नागपुरे के दानपुण्य कार्य अविस्मरणीय है। उक्त आशय के उद्गार विधायक विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किये। विधायक विनोद अग्रवाल गोंदिया के जेएम हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित लोधी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह में उपस्थितों को संबोधित कर बोल रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, लोधी समाज देश की स्वतंत्रता में अपनी अहम भूमिका के लिए भी जाना जाता है। रानी अवंती बाई लोधी एक भारतीय महिला थी, जो स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम शहीद वीरांगना थीं। मातृभूमि की रक्षा के लिए इस वीरांगना ने डटकर ब्रिटिश सरकार से विद्रोह कर उसे खदेड़ने का साहस दिखाया और वीरगति को प्राप्त हुई। आज लोधी समाज के इस मंच पर उपस्थित होकर मैं खुद को कृतज्ञ समझता हूँ। समाज ने जिस तरह से कार्य कर गोंदिया को एक अलग पहचान देने का कार्य किया उसी परिदृश्य पर हम जनसेवक के रूप में कटिबद्धता से आगे बढ़कर गोंदिया को विकसित करने का कार्य करेंगे। समाज का सदैव मुझको प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि सदैव समाज के हर सुख:दुख में साथ खड़ा रहूंगा।
कार्यक्रम के दौरान लोधी समाज की ओर से पुनः विधायक बनने पर विधायक विनोद अग्रवाल का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत, सत्कार किया गया। विधायक अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं से मिले मान सम्मान पर हॄदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी अनंतलाल दमाहे, कार्यक्रम अध्यक्ष लोधी अशोक आर नागपुरे, उपाध्यक्ष लोधी रोशनलाल लिल्हारे, सचिव लोधी नरेंद्र मुटकुरे, कार्यकारिणी मंडल के अध्यक्ष लोधी सुनील लिल्हारे, सचिव नीरजसिंह नागपुरे, उपाध्यक्ष लोधी संजय नागपुरे, लोधी अरविंदसिंह उपवंशी, लोधी सुरेश लिल्हारे, लोधी नंदकिशोर बिरनवार, लोधी सचिन बंडे, लोधी आशिर्वाद लिल्हारे, लोधी अनिल नागपुरे, लोधी अजय नागपुरे, लोधी जितेंद्र नागपुरे, लोधी संजूबाबा डी. नागपुरे, लोधी शीतल तीवड़े, जीप सदस्य लोधी छायाताई नागपुरे, पंस उपसभापति लोधी नीरज उपवंशी, लोधी टिटूलाल लिल्हारे, पंस सदस्य लोधी निखिल चिखलोंडे, पंस सदस्य लोधी जितेंद्र बल्हारे, पंस सदस्य लोधी सरलाताई चिखलोंडे, पंस सदस्य लोधी उपेंद्र उपराडे, कृउबास संचालक लोधी राजीव ठकरेले, कृउबास संचालक लोधी संजय नागपुरे, पंस सदस्य लोधी नंदिनीताई लिल्हारे, लोधी ज्ञानेश्वर दमाहे, लोधी कुंदन कटारे, लोधी अर्जुन नागपुरे, पूर्व सभापति लोधी विमलाताई नागपुरे, लोधी आशीष नागपुरे, लोधी राधेश्याम नागपुरे, लोधी मदनभाऊ चिखलोंडे, लोधी संजय माहुले, सहित अनेक समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments