जंगल में हुई पुलिस-नक्सलियों मे मुठभेड

0
251

महाराष्टÑ-छत्तीसगढ सीमा क्षेत्र में वारदात
गढ़चिरोली : महाराष्टÑ-छत्तीसगढ राज्य के सीमा क्षेत्र व धानोरा तहसील के बोधिनटोला जंगल परिसर में शुक्रवार की दोपहर नक्सली और सी-60 कमांडो के बीच मुठभेड हुई. पुलिस का दबाव बढने से नक्सली घने जंगलों की ओर भाग गए. मुठभेड में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कमांडो ने घटनास्थल पर सर्चिंग आॅपरेशन चलाकर बडे पैमाने पर नक्सली सामग्री बरामद की.
शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के नेतृत्व में सी-60 दल के कमांडो शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे आॅपरेशन ग्रीन हंट चला रहे थे. इस दौरान धानोरा तहसील के पेंढरी उपविभाग के गोडलवाही सहायता केंद्र अंतर्गत बोधिनटोला जंगल परिसर में नक्सलियों का कैंप चल रहा था. इस दौरान करीब 25 से 30 बंदूकधारी नक्सली वहीं पर थे. आॅपरेशन चलाते गढचिरोली पुलिस बल के सी-60 कमांडो अचानक उसी परिसर में पहुंच गए. इससे नक्सलियों के कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सी-60 कमांडों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड जवाब दिया. कमांडो का दबाव बढने से नक्सली घटनास्थल से घने जंगलों में भाग गए. कमांडों ने वारदात के बाद घटनास्थल की जांच करने पर बडे पैमाने पर नक्सली पिट्टू समेत अन्य सामग्री बरामद की गई.

रवि ठकरानी ( प्रधान संपादक)
93593 28219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here