Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedनवनियुक्त जिलाधीश प्रजीत नायर ने पदभार ग्रहण किया

नवनियुक्त जिलाधीश प्रजीत नायर ने पदभार ग्रहण किया

गोंदिया : प्रजीत नायर ने आज निवर्तमान कलेक्टर चिन्मय गोतमारे से नवनियुक्त जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। चिन्मय गोटमारे को वैधानिक विकास निगम के सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह प्रजीत नायर सिंधुदुर्ग से कलेक्टर बनकर आये. उन्होंने आज पदभार ग्रहण किया.
प्रजीत नायर पहले सिंधुदुर्ग जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी शिक्षा इंजीनियरिंग डिग्री और एम.ए. तक है। उनकी मातृभाषा मलयालम है और वे अच्छी मराठी बोलते हैं। जिलाधिकारी नायर इसके पूर्व परीविक्षाधीन अधिकारी जिल्हा प्रशिक्षण सिंधुदुर्ग, परीविक्षाधीन अधिकारी जिल्हा प्रशिक्षण अहमदनगर, प्रभाग अधिकारी महानगरपालिका अहमदनगर, परीविक्षाधीन जिल्हाधिकारी- चुनाव निर्णय अधिकारी अहमदनगर, सहाय्यक सचिव औषध निर्माण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली व प्रकल्प अधिकारी एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प जव्हार जिल्हा पालघर आदि स्थानों में कार्य किया है। 26 फरवरी 2021 से 2 फरवरी 2024 तक वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिंधुदुर्ग के पद पर कार्यरत थे। अब उन्होंने गोंदिया कलेक्टर का पद संभाल लिया है.
इस दौरान अपर जिल्हाधिकारी घनश्याम भुगावकर, सहायक जिल्हाधिकारी तथा देवरी उपविभागीय अधिकारी सत्यम गांधी, निवासी उपजिल्हाधिकारी स्मिता बेलपत्रे, उपजिल्हाधिकारी (सामान्य) चंद्रभान खंडाईत, उपजिल्हाधिकारी (निवडणूक) किरण अंबेकर, उपजिल्हाधिकारी (भूसंपादन) भैय्यासाहेब बेहरे, जिल्हा पुरवठा अधिकारी देवराव वानखेडे व जिल्हा माहिती अधिकारी रवी गिते की मुख्य उपस्थिति रही.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments