Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedवार्षिक योजना 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी : पालकमंत्री इंद्रनील नाईक

वार्षिक योजना 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी : पालकमंत्री इंद्रनील नाईक

गोंदिया. जिला वार्षिक योजना वर्ष 2026-27 के प्रारूप मसौदे को जिला वार्षिक योजना समिति की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई. यह घोषणा उद्योग, सार्वजनिक बांधकाम (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर), उच्च व तकनीकी शिक्षा, आदिवासी विकास, पर्यटन, एवं जलसंधारण तथा जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने की. इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, विधायकगण डॉ. परिणय फुके, एड. अभिजीत वंजारी, विनोद अग्रवाल, राजकुमार बडोले, संजय पुराम, जिला परिषद सदस्य, जिलाधिकारी प्रजित नायर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगानंथम, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, उपवनसंरक्षक पवनकुमार जोंग, नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र आरक्षित क्षेत्र के उपसंचालक प्रीतमसिंह कोडापे, नियोजन उपायुक्त अनिल गोतमारे, जिला नियोजन अधिकारी मुरलीनाथ वाडेकर सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे. पालकमंत्री ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं गंभीरता से उठा रहे हैं.

वर्ष 2026-27 के लिए निधि सीमा
वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा 214.98 करोड़ रुपये की सीमा निर्धारित की गई है. इसके अनुसार जिला वार्षिक योजना (सामान्य) की अधिकतम सीमा 214.98 करोड़ रुपये है, जबकि विभिन्न यंत्रणाओं द्वारा 50,980.61 लाख रुपये की मांग की गई है. आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत 6,039.60 लाख रुपये की सीमा है, जबकि 15,192.69 लाख रुपये की मांग प्राप्त हुई है. अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत 4,600.00 लाख रुपये की सीमा निर्धारित है तथा 6, 130.55 लाख रुपये की मांग की गई है.

वर्ष 2025-26 दिसंबर : तक निधि वितरण
वर्ष 2025-26 में जिला वार्षिक योजना (सामान्य) के अंतर्गत कुल बजटीय प्रावधान 29,800.00 लाख रुपये था, जिसमें से 17,880.00 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है. 22,448.68 लाख रुपये के कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है तथा 11,261.44 लाख रुपये विभागों को वितरित किए गए हैं. आदिवासी उपयोजना अंतर्गत 6,280.62 लाख रुपये का बजटीय प्रावधान था, जिसमें से 3,759.76 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं. 4,860.96 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है तथा 2,549.39 लाख रुपये का वितरण किया गया है.

डोंगरी विकास कार्यक्रम 2025-26
डोंगरी विकास कार्यक्रम अंतर्गत गोंदिया तालुका में 41 कार्यों के लिए 365 लाख रुपये, सालेकसा तालुका में 140 कार्यों के लिए 1,535 लाख रुपये, सडक अर्जुनी तालुका में 27 कार्यों के लिए 270 लाख रुपये तथा अर्जुनी मोरगांव तालुका में 35 कार्यों के लिए 250 लाख रुपये की मांग की गई है. सभी तालुकाओं में कुल 243 कार्य प्रस्तावित है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments